लंदन में MPCL कप गेम में वेस्ट हेरो क्रिकेट क्लब ने 464 रन बनाकर रचा इतिहास।रेहान राणा के नाबाद 200 चेतन शर्मा के 126 और भगु पटेल के 54 रन।
लंदन में मिडलसेक्स प्रीमियर क्रिकेट लीग के कप गेम में वेस्ट हैरो क्रिकेट क्लब और हैरो विलो क्रिकेट क्लब के बीच 45 ओवरों का नॉक आउट एकदिवसीय मेच पार्कफील्ड एंड हैडस्टोन क्रिकेट क्लब मेदान पर खेला गया। वेस्ट हैरो क्रिकेट क्लब के कप्तान जलपेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट हैरो क्रिकेट क्लब ने 45 ओवरोमें 4 विकेट गवाकर 464 रनों का एक बड़ा पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया।
हैरो क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रेहान राणा ने और चेतन शर्मा ने ओपनिंग पारी की शुरुआत करते हुए हैरो विलो क्रिकेट क्लब के सभी गेंदबाज़ों कि जमकर धुलाई करते हुए दिन में तारे दिखाए। रेहान राणा ने 133 गेंदों पर 22 चौके और 04 छक्के की मदद से 200 रन बनाए वही चेतन शर्मा ने 76 गेंदों पर 12 चौके और 06 छक्के पर 126 रन बनाकर पहली विकेट के लिए 258 रनों की मजबूत हिस्सेदारी की। दमण और गुजरात के नामी क्रिकेट कोच भगु पटेल ने 34 गेंदों पर 04 चौके और 02 छक्के की मदद से 54 रन, जलपेश ने 31 रन और सैनी कोड़ेकर ने 27 रन बनाए। दूसरी पारी में 465 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैरो विलो क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ी 26.2 ओवरोंमें 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। वेस्ट हैरो क्रिकेट क्लब की और से हेमल ने 04, जर्मी क्रिश्चियन ने 03, मयूर पटेल ने 02 और जलपेश ने 1 विकेट लिया। ईश प्रकार वेस्ट हैरो क्रिकेट क्लब ने एमपीसीएल कप गेम का पहला मुकाबला जीतकर अपने हौसले बुलंद कर दिए है। टिम की जीत पर विपुल भाई परमार ने ख़ुशी जताई है और सभी खिलाड़ियों से अपना प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद की है।
Average Rating