इस अवसर पर दादरा एवं नगर हवेली की माननीय सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर जी ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री जी द्वारा सिलवासा स्थित नमो अस्पताल का दौरा किया गया, जहाँ उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में चर्चा की। इसके बाद सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय, अटल भवन में नए बजट लागू होने के संदर्भ में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Average Rating