*श्री विनीत गुप्ता ने पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) का पदभार ग्रहण किया।

Views: 386
1 0

Read Time:2 Minute, 42 Second

श्री विनीत गुप्ता ने 10 जुलाई, 2023 को पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, आप दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डन रीच, कोलकाता में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।भारतीय रेल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई) के 1988 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी श्री विनीत गुप्ता वर्ष 1990 में सहायक मंडल इंजीनियर, इगतपुरी, मध्य रेलवे के पद पर भारतीय रेल में शामिल हुए।श्री विनीत गुप्ता मौलाना आज़ाद कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भोपाल के पूर्व छात्र हैं। आपको विभिन्न जोनल रेलवे यथा पूर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे, मध्य रेल, आई आर आई सी एन/पुणे में विभिन्न पदों जैसे वरिष्ठ प्रोफेसर (ब्रिज)/आई आर आई सी एन, मुख्य इंजीनियर (निर्माण)/मध्य रेलवे, महाप्रबंधक के सचिव, उप मुख्‍य इंजीनियर (निर्माण)/मध्य रेल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)/भुसावल और मंडल इंजीनियर/मध्य रेल, मुंबई में कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्‍त है। श्री गुप्‍ता ने नवम्‍बर, 2019 से अक्‍टूबर, 2022 तक पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर भी कार्य किया है। श्री गुप्ता ने मलेशिया और सिंगापुर में अंतरराष्‍ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अमरावती-नरखेड़ 155 किमी नई लाइन, दिवा-वसई के बीच 42 किमी लाइन का दोहरीकरण, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन (सीएसएमटी) पर नए प्लेटफॉर्मों का निर्माण तथा सीएसएमटी एवं वाडी बंदर स्टेशन के बीच 7वीं लाइन और विभिन्न सिविल इंजीनियरिंग एवं ब्रिज कार्यों में आपका योगदान उल्लेखनीय है। आपको खेल, रेलवे इतिहास और विरासत के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रुचि है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like