केशव बटाक ने लेस्टर में बागेश्वरधाम सरकार के ‘भारत हिन्दू राष्ट्र’ आंदोलन का किया समर्थन* * *बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात में NRI Group London-UK के कन्वीनर केशव* *बटाक ने कहा-भारत हिन्दू राष्ट्र बनने का प्रबल हकदार।
केशव बटाक ने लेस्टर में बागेश्वरधाम सरकार के ‘भारत हिन्दू राष्ट्र’ आंदोलन का किया समर्थन* * *बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात में NRI Group London-UK के कन्वीनर केशव* *बटाक ने कहा-भारत हिन्दू राष्ट्र बनने का प्रबल हकदार। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के प्रबल पैरोकार केशव बटाक ने लेस्टर में बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा सुनाई जा रही श्रीराम कथा में पहुँच कर बागेश्वरधाम सरकार के ‘भारत हिन्दू राष्ट्र’ आंदोलन का समर्थन किया है। प्रजापति हॉल कम्युनिटी सेंटर, लेस्टर में 22-28 जुलाई तक बागेश्वरधाम सरकार की श्रीराम कथा चल रही है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक, बेलग्रेव से लेस्टर सिटी कौंसिल के कंजरवेटिव कौंसिलर जयंति भाठेला के साथ पांचवें दिन बागेश्वरधाम सरकार की श्रीराम कथा में पहुँचे। केशव बटाक ने बागेश्वरधाम सरकार से मुलाकात में बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के ‘भारत हिन्दू राष्ट्र’ आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। बागेश्वरधाम सरकार ने यहाँ भी दुहराया कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाना चाहिए। बाबा बागेश्वरधाम सरकार से भेंट के बाद अपनी प्रतिक्रिया में केशव बटाक ने कहा कि हम वर्षों से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की माँग कर रहे हैं। भारत और भारत के बाहर भी अब भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की माँग हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी को इस पर ध्यान देते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। दुनिया में बहुत से मजहब और धर्म आधारित राष्ट्र हैं। ये मजहबी धार्मिक राष्ट्र प्रगति भी कर रहे हैं। निश्चित रूप से ‘हिन्दू राष्ट्र भारत’ भी विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। *लि* . NRI Group, London-UK.
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating