माननीया सांसद श्रीमती पुनमबेन माडम ने हरी झंडी दिखाकर जामनगर- तिरुनेलवेली और हापा-मडगाँव एक्सप्रेस ट्रेनों में एलएचबी रेक के परिचालन का किया शुभारम्भ।

Views: 389
1 0

Read Time:2 Minute, 38 Second

माननीया सांसद श्रीमती पूनमबेन माडम ने जामनगर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन नं 19578 जामनगर – तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नव परिवर्तित एलएचबी रेक के परिचालन का शुभारम्भ किया। अब से ट्रेन नंबर 19578/19577 जामनगर- तिरुनेलवेली और ट्रेन नंबर 22908/22907 हापा मडगाँव एक्सप्रेस ट्रेनें पारंपरिक रेक की जगह नव परिवर्तित एलएचबी रेक से चलेंगी।कार्यक्रम के प्रारंभ में राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर माननीया सांसद श्रीमती पूनमबेन माडम ने कहा कि जामनगर- तिरुनेलवेली और हापा – गाँव एक्सप्रेस जैसी लम्बी दूरी की ट्रेनों में एलएचबी रेक की सुविधा यात्रियों को और अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। राजकोट मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने माननीया सांसद श्रीमती पूनमबेन माडम का रेल सुविधाएं बढ़ाने में उनके निरंतर प्रयासों और सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ जनसम्पर्क निरीक्षक श्री विवेक तिवारी द्वारा किया गया।इस समारोह में जामनगर की माननीया महापौर श्रीमती बीनाबेन कोठारी, माननीय विधायक श्री दिव्येशभाई अकबरी, डेप्युटी मेयर श्री तपन भाई परमार, जिला बीजेपी प्रमुख श्री रमेशभाई मुंगरा शहर बीजेपी प्रमुख डॉ विमल कगथरा, रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like