माननीय रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश द्वारा वडोदरा – दाहोद मेमू का शुभारंभ।
माननीया रेल व कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश द्वारा माननीया सांसद श्रीमती रंजनबेन भट्ट, माननीय महापौर श्रीमती पिंकीबेन नीरजभाई सोनी व माननीय विधायक श्री केयूरभाई नारायणदास रोकडिया सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में वडोदरा स्टेशन से नई वडोदरा – दाहोद मेमू ट्रेन को प्रस्थान संकेत देकर शुभारंभ किया गया । इस अवसर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए माननीया मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने कहा कि वर्षों पुरानी इस ट्रेन की मांग आज साकार हो रही है। इसमें माननीया सांसद श्रीमती रंजनबेन भट्ट व माननीय सांसद श्री जसवंत सिंह भाभोर के लगातार प्रयासों से क्षेत्र के निवासियों को यह सौगात मिली है। इससे सुबह वडोदरा से दाहोद की ओर जाने एवं शाम को वापसी में आने के लिए आसपास के निवासियों को इस सुविधा का पूरा लाभ मिलेगा। वडोदरा व दाहोद के बीच चलने वाली या तीसरी मेमू सर्विस है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण में युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही हैं एवं यह प्रयास अब मूर्तरूप से दिखाई भी दे रहे है।वडोदरा मंडल के डीआरएम श्री जीतेन्द्र सिंह के अनुसार यह थ्रीफेस मेमू है जो ट्रैक पर चलने के दौरान पावर रीजेनरेट करती है। इससे हमें 30% विधुत की बचत होगी व रेलवे को आर्थिक लाभ भी होगा। इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, यात्री सूचना की डिजिटल प्रणाली, उद्घोषणा सिस्टम, बायो टॉयलेट, एलईडी लाइट्स जैसी आधुनिकतम सुविधाए है। उनके अनुसार इस मेमू में आधुनिकतम एयर स्प्रिंग तकनीक के कोच है जो यात्रा के दौरान बेहतर राइडिंग कंफर्ट देते हैं जिससे यात्रा आरामदायक होती है । इस मेमू में 2800 से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में डीआरएम श्री जीतेन्द्र सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया एवं स्वागत उद्बोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश शर्मा एवं श्रीमती प्रिंकल बेगड़ा ने किया।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating