अपराध योजना बनाने के क्रम में 06 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी ।
अपराध योजना बनाने के क्रम में 06 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी ।घटना का संक्षित विवरण-थानाध्यक्ष, केवटी को आज दिनांक 09-03-2024 को गुप्त सूचना मिली कि केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा पुल के पास एन0एच0-527 बी० के पास अपराधकर्मियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु जुटे है। तत्पश्चात प्राप्त सूचना के आधार पर तत्क्षण अधोहस्ताक्षरी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में एस०आई०टी० का गठन किया गया, जिसमें अनु०पु०पदा०, सदर दरभंगा पु०नि०-सह थानाध्यक्ष, केवटी, पु०अ०नि मो० लुकमान, केवटी थाना, प्र०पु०अ०नि० विकाश मंडल, प्र०पु०अ०नि० सुशील कुमार राय एवं तकनीकी शाखा टीम के पदा० कर्मियों को प्राधिकृत किया गया। गठित टीम द्वारा तत्क्षण त्वरित कार्रवाई करते हुए खिरमा पुल के पास छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अपराध की योजना बना रहे 06 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से आग्नेयास्त्र, 04 मोटरसाईकिल एवं 05 मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा स्वीकार किया गया कि दि० 01-03-24 के सुबह को कंवटी थानान्तर्गत एक पिकअप लूट प्रयास किये थे, जिसमें इनलोगों के द्वारा फायरिंग किया गया था। इस घटित घटना के संबंध में केवटी थाना में कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी एवं बरामद आग्नेयास्त्र के संबंध में केवटी थाना कांड सं0-80/24 दिनांक-09-03-24 / धारा-399/402/413/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी०), /26/35 आर्मस एक्ट दर्जकिया गया है।गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम-पता विवरणी निम्नवत है-1. मुकेश कुमार यादव, पिता प्रेमचन्द यादव, सा० वाजितपुर, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा।2. छोटु कुमार दास, पिता किशोरी दास, सा० मिल्कीचक, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा।3. तारा मोहन सिंह, पिता चन्द्रमोहन सिंह, सा० वेलायाकुब कबीरचक थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा। 4-. कुमार चन्द्रशेखर उर्फ लोहा सिंह, पिता सत्यनारायण महतो, सा० वेला याकुब कबीरचक थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा।5. भूषण कुमार यादव, पिता सुखराम यादव, सा० भैरोपट्टी, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा।6. सोनु कुमार मंडल पिता श्रीरामसेवक मंडल, सा० वाजितपुर मिल्कीचक थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा।बरामदगी-01 7.65 एम०एम० की गोली 10 अदद ।02. मोटरसाईकिल-04 अदद।03. घटना में मोबाईल-05 अदद।गिरफ्तार अपराधकर्मियों का जिलान्तर्गत कई लूट/चोरी एवं शराब के कांडों में अपराधिक इतिहास रहा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating