जीवन ज्योती मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट वापी द्वारा, “भागवत कथा” हुआ शुभारंभ।
दिनांक 13 /2/ 2025 से 19 /2 /2025 तक , कथा स्थल – अंबे माता मंदिर परिसर , गुंजन , वापी | इस कथा में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कथा का समय 3:00 बजे से शाम 7:00 तक का समय निर्धारित किया गया है इस श्रीमद भागवत कथा के अवधि में, फ्री मेडिकल चेकअप कैंप, का आयोजन,दिनांक 14/02/2025 से 18/02/2025 तक कथा स्थल प्रांगण में अपने ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें आंख , कान, नाक, गला, दांत, ऑर्थोपेडिक सर्जन, एवं रेगुलर मेडिकल प्रैक्टिसनर डॉ शामिल रहेंगे। इस समय ,सभी प्रकार के मरीजों का, मुफ्त इलाज, एवं जरूरत के हिसाब से , दबाई, चश्मा इत्यादि मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि वो अधिक से अधिक संख्या मैं पहुंचें और व्यवस्था का लाभ उठाये।
Average Rating