राजकोट मंडल से होकर जाने वाली दो जोड़ी टेनें 28 मई तक आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी।
अहमदाबाद मंडल में स्थित अहमदाबाद-पालनपुर सेक्शन के आंबलियासन स्टेशन यार्ड में डाउन मेन लाइन पर ब्रिज संख्या 1001 का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा ही। इस पुनर्निर्माण कार्य के चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनें 13 फरवरी, 2024 से लेकर 28 मई, 2024 तक आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी। विवरण इस प्रकार है:परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:1) 13 फरवरी से लेकर 28 मई, 2024 तक ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर तथा ट्रेन संख्या 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग वाया विरमगाम-चांदलोडिया-महेसाणा के स्थान पर आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया विरमगाम-कटोसण रोड-महेसाणा होकर चलेंगी। यह ट्रेनें चांदलोडिया स्टेशन नहीं जाएंगी।2) 13 फरवरी से लेकर 28 मई, 2024 तक ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग वाया विरमगाम-चांदलोडिया-महेसाणा के स्थान पर आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया विरमगाम-कटोसण रोड-महेसाणा होकर चलेंगी। यह ट्रेनें चांदलोडिया स्टेशन नहीं जाएंगी।ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating